

नगर निगम और लोक निर्माण विभाग ने दौरे से पहले सड़क सुधार का काम शुरू किया, जनता में सवालों की बौछार

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार दौरे से केवल कुछ घंटे पहले नगर निगम और लोक निर्माण विभाग में अचानक हलचल मच गई। शहर की सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत का काम आनन-फानन में शुरू कर दिया गया।



स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए। एक नागरिक ने कहा, “अगर मुख्यमंत्री का दौरा न होता, तो क्या हमारी सड़कों की हालत ऐसे ही रहती?” कई लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल वीआईपी दौरे के समय ही कार्यवाही करता है और आम जनता की समस्याओं पर ध्यान कम दिया जाता है।



नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है। वहीं, सड़क सुधार का काम दौरे तक पूरा करने की कोशिश जारी है।




