बारिश थमते ही शुरू हुई उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण

बारिश थमते ही शुरू हुई उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का दूसरा चरण

स्थान : देहरादून

केदारनाथ में प्रतिदिन 10–12 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे, विधायक आशा नौटियाल ने दी जानकारी

मानसून की भारी बारिश के कारण कुछ समय के लिए स्थगित की गई चारधाम यात्रा अब फिर से शुरू हो चुकी है। केदारनाथ से विधायक आशा नौटियाल ने बताया कि भारी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं और प्रतिदिन 10 से 12 हजार लोग दर्शन के लिए आते हैं। धीरे-धीरे यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि बारिश और आपदा से कई लोग प्रभावित हुए हैं, कुछ अभी भी लापता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने लगातार मॉनिटरिंग करके अधिकारियों को निर्देशित किया और व्यवस्थाओं को सुधारने का काम तेजी से किया गया।

उन्होंने बताया कि रोड, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को समय पर सुचारू किया गया। “मुख्यमंत्री का इस प्रयास के लिए धन्यवाद करती हूं। हमारी सभी लिंक रोड क्षतिग्रस्त हुई थीं और जनपद में लगभग 1800 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है,

जिसे हमने मुख्यमंत्री के सामने रखा है। हमें उम्मीद है कि योजनाओं को पुनः अपने स्तर पर लाने के लिए मुख्यमंत्री का आशीर्वाद मिलेगा।”

चारधाम यात्रा का दूसरा चरण अब श्रद्धालुओं के लिए सुचारू रूप से चल रहा है और प्रशासन सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ संचालित कर रहा है।