एशिया कप 2025: हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा को चोट, तिलक वर्मा पर कोई अपडेट नहीं

एशिया कप 2025: हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा को चोट, तिलक वर्मा पर कोई अपडेट नहीं

टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर जानकारी दी

एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को चोट की चिंता सताने लगी है। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की चोट की जानकारी साझा की है, जबकि तिलक वर्मा के फिटनेस पर उन्होंने कोई अपडेट नहीं दिया।

मोर्केल ने बताया कि श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों को क्रैम्प की समस्या का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा मैच के दौरान क्रैम्प से जूझ रहे थे। हार्दिक का आज रात और कल सुबह आकलन किया जाएगा, जिसके बाद उन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अभिषेक शर्मा फिलहाल ठीक हैं।”

इससे पहले फैंस और विशेषज्ञ टीम की अंतिम एकादश और खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंतित थे। अब देखने वाली बात होगी कि फाइनल मुकाबले से पहले हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट हो पाएंगे या नहीं।