एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने कमल बोरा को समर्थन दिया

एमबीपीजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने कमल बोरा को समर्थन दिया

रिपोर्टर: पंकज सक्सेना

हल्द्वानी, उत्तराखंड

विधायक और जिला अध्यक्ष ने एनएसयूआई उम्मीदवार की जीत पर जताया भरोसा

एमबीपीजी कॉलेज के छात्र संघ 2027 के चुनाव में कांग्रेस के विधायक सुमित हृदयेश, जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कॉलेज प्रांगण में पहुंचे और कमल बोरा को समर्थन दिया।

हल्द्वानी विधायक ने कहा कि इस बार जिस प्रकार से एनएसयूआई की जीत की उम्मीद जताई जा रही है और कमल बोरा भी जीत की ओर अग्रसर हैं, वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) फर्जी वोटों के सहारे जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में पेपर लीक का मामला उजागर होने से यह स्पष्ट है कि इस बार छात्र समाज परिवर्तन चाहता है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि एनएसयूआई का उम्मीदवार साफ छवि वाला है और इस बार उसकी जीत होगी। राजेंद्र बिष्ट ने कहा कि पूरी कांग्रेस और एनएसयूआई मिलकर कमल बोरा को जिताने का प्रयास करेंगे और इस बार छात्र संघ अध्यक्ष कमल बोरा होंगे।