रानीखेत में विश्व हिंदू परिषद् ने दुर्गाष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया

रानीखेत में विश्व हिंदू परिषद् ने दुर्गाष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

दुर्गा शक्ति पूजा, दुर्गावाहिनी शोभायात्रा और मातृशक्ति सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

रानीखेत में विश्व हिंदू परिषद् ने दुर्गाष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें दुर्गा शक्ति पूजा, दुर्गावाहिनी शोभायात्रा और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी सम्मान समारोह शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा गांधी चौक स्थित मां दुर्गा की पूजा, आरती और भोग अर्पित करके की गई। शोभायात्रा में दुर्गावाहिनी की बालिकाओं ने गणवेश में पथ संचलन किया। इसके साथ ही मां दुर्गा की भजन मंडली ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए और बालिकाओं ने स्थानीय कुमाऊंनी छोलिया की पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। शोभायात्रा का समापन स्थानीय सभागार में मातृशक्ति दुर्गावाहिनी सम्मान समारोह के साथ हुआ।

सभागार में कार्यक्रम का संचालन चंद्रा कोहली (दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका), जिला मंत्री और नगर सह मंत्री मिनाक्षी नेगी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति जिला संयोजिका ममता रावत ने की। मुख्य अतिथि ज्योति शाह मिश्रा और विशिष्ट अतिथि विहिप जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन पंत रहे। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत संयोजिका पूजा लटवाल थीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। ताड़ीखेत ब्लाक प्रमुख बबली मेहरा, जिला पंचायत सदस्य शांति उप्रेती, बीना बिष्ट सहित महिला क्षेत्र पंचायत और महिला ग्राम प्रधानों का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह संयोजक रवि सत्यवली, नगर अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय, दिगम्बर मनराल, गौरव तिवारी, त्रिलोचन भट्ट, अमित जोशी, पंकज अग्रवाल, गिरीश जोशी, राज अधिकारी, पराशर तिवारी, निर्धारण बिष्ट, नवीन पंत, अमित माहेश्वरी, हिमांशु कुमार, जगदीश बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट, अजय पुनेठा, कमल कुमार, विपिन कुमार भार्गव, हेम चंद्र, उर्मिला मेहरा, गीता पंवार, पुष्पा तिवारी, गोपाल उप्रेती, ललिता कुवार्बी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।