यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण: सरकार के बचाव में उतरे अनिल डब्बू और शंकर कोरंगा

यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण: सरकार के बचाव में उतरे अनिल डब्बू और शंकर कोरंगा

हल्द्वानी में प्रेस वार्ता कर विपक्ष के आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश

टॉप… हल्द्वानी
रिपोर्ट.. ऋषि कपूर

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर जहां बेरोजगार युवा लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्रियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी सरकार का मजबूती से बचाव किया।

मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू और जलागम परिषद उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा ने हल्द्वानी में अलग-अलग प्रेस वार्ताओं के दौरान कहा कि यूकेएसएसएससी का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि इसे लीक करने की साजिश की गई थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया। इस मामले के मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

दोनों नेताओं ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी द्वारा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में की जा रही है और एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट आ जाएगी। दोषियों को नकल विरोधी कानून के तहत जेल भेजा जाएगा।

नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ युवाओं को राजनीतिक साजिश के तहत भड़काया जा रहा है और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने अब तक 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां और 80 हजार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया है।

उन्होंने साफ किया कि प्रदेश में अशांति फैलाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।