

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस 2025 को लेकर हल्द्वानी में भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने इसे यादगार बनाने के लिए तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।



समिति के अनुसार, 6 अक्टूबर को तिकोनिया स्थित पार्क भगवान वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 7 अक्टूबर को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी और दोपहर 1 बजे से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भगवान वाल्मीकि पार्क पहुंचेगी।



शोभायात्रा के मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विशिष्ट अतिथि मेयर गजराज बिष्ट और विधायक सुमित हृदयेश होंगे। आयोजन समिति का कहना है कि यह समारोह समाज में भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देगा।




