हल्द्वानी: मंडी परिषद के नव निर्मित डीजीएम कार्यालय का अनिल कपूर डब्बू ने किया लोकार्पण

हल्द्वानी: मंडी परिषद के नव निर्मित डीजीएम कार्यालय का अनिल कपूर डब्बू ने किया लोकार्पण

स्थान : हल्द्वानी

आज उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने मंडी परिषद के नव निर्मित डीजीएम कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लगभग ढाई करोड़ रुपए की लागत से भवन का निर्माण कार्य पूरा किया गया है।

पत्रकारों से बातचीत में अनिल कपूर डब्बू ने बताया कि मंडी परिषद की आय को उन्होंने लगभग 200 करोड़ रुपए तक पहुंचाया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रुद्रपुर और देहरादून में जैविक मंडी स्थापित करने की दिशा में कार्य प्रगति पर है, और मंडी परिषद अब ड्रोन तकनीक को किसानों के बीच पहुंचाने की योजना बना रही है।

अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सेब उत्पादक किसानों की उपज को उचित दाम दिलाने के लिए मंडियों और व्यापारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं।

इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, वरिष्ठ बीजेपी नेता ध्रुव रौतेला, मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक हेमंत वर्मा, जीएम निर्मला बिष्ट, रुद्रपुर मंडी समिति के सचिव विश्वविजय सिंह देव, हल्द्वानी मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।