उत्तराखंड में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम जोर-शोर से जारी

उत्तराखंड में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम जोर-शोर से जारी

स्थान : देहरादून
रिपोर्टर : सचिन कुमार

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत प्रदेश में संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस काम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम चलाया गया।

प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने बताया कि संगठन सृजन कार्यक्रम पूरे उत्तराखंड में सफलतापूर्वक संचालित हुआ। इस दौरान दिल्ली से कांग्रेस द्वारा पर्यवेक्षक (ऑब्ज़र्वर) भेजे गए थे। प्रत्येक जिले में तीन-तीन ऑब्ज़र्वर स्टेट कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त किए गए।

नवीन जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के 28 जिलों में केंद्र और राज्य के पर्यवेक्षक पहुंच चुके हैं। उन्होंने जिले के ब्लॉक स्तर के अध्यक्षों और बूथ स्तर के नेताओं से मुलाकात कर राय ली। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से भी कार्यक्रम के क्रियान्वयन और सुझाव लिए गए।

कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य इस संगठन सृजन कार्यक्रम के माध्यम से राज्य भर में अपनी कार्यकारिता और सक्रियता बढ़ाना है।