बेतालघाट: खैरना-गरमपानी अध्यक्ष अंकित साह का ब्लॉक प्रमुख बनने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया स्वागत

बेतालघाट: खैरना-गरमपानी अध्यक्ष अंकित साह का ब्लॉक प्रमुख बनने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया स्वागत

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : हल्द्वानी

बेतालघाट। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने खैरना-गरमपानी और बेतालघाट का दौरा किया। इस अवसर पर खैरना-गरमपानी के अध्यक्ष अंकित साह को बेतालघाट का ब्लॉक प्रमुख बनने पर बधाई दी और उनका स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारी केवल व्यवसाय में ही नहीं बल्कि समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि खैरना-गरमपानी के नगर अध्यक्ष का ब्लॉक प्रमुख पद तक पहुँचना इस समाजसेवा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने भी अंकित साह को बधाई दी।

अंकित साह ने क्षेत्र के व्यापारियों और नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से मुलाकात की। इस मौके पर कुमाऊँ मंडल सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल, जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, बेतालघाट अध्यक्ष अतुल भंडारी और महामंत्री भुवन चंद भी उपस्थित रहे।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा बेतालघाट इकाई के शपथग्रहण समारोह में भाग लिया।