विधालय की बदहाली से परेशान हैं बन्नाखेड़ा के बच्चे और शिक्षक

विधालय की बदहाली से परेशान हैं बन्नाखेड़ा के बच्चे और शिक्षक

रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू

स्थान – बाजपुर उत्तराखंड

बाजपुर की ग्राम पंचायत बन्नाखेड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और वहाँ कार्यरत शिक्षकों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रोज़ाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों की शिकायत:
बच्चों का कहना है कि विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था बेहद खराब है। शौचालय न सिर्फ गंदे हैं, बल्कि कुछ तो पूरी तरह से उपयोग के लायक भी नहीं हैं। इसके साथ ही, कक्षाओं में लगे पंखे भी लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे गर्मी में पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है।

शिक्षकों की चिंता:
विद्यालय के अध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि विद्यालय में पहले भी दो से तीन बार शौचालय बनवाए गए हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व या बच्चे खुद ही उन्हें पत्थरों से तोड़ देते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में छात्रों की संख्या अधिक है, लेकिन शिक्षकों की भारी कमी के कारण पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

मुकेश कुमार ने बताया कि वे इस समस्या से उच्च अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।