मंगलौर: मन्नाखेड़ी गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

मंगलौर: मन्नाखेड़ी गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

रिपोर्टर : राहुल सैनी
स्थान : मंगलौर/उत्तराखंड

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी गांव के जंगलों में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों द्वारा जंगल में शव देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान मन्नाखेड़ी गांव निवासी युवक के रूप में हुई है, हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक उसकी शिनाख्त सार्वजनिक रूप से नहीं की गई है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।

घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि यदि मामला संदिग्ध पाया जाता है, तो जांच को और गहराया जाएगा।

पुलिस ने जनता से अफवाहों से बचने और किसी भी जानकारी के लिए सीधे पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।