“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” पर SSP प्रहलाद मीणा का बड़ा एक्शन: 240 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” पर SSP प्रहलाद मीणा का बड़ा एक्शन: 240 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी, 16 सितंबर।
जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” के तहत हल्द्वानी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बनभूलपुरा क्षेत्र के निवासी हैं और स्कूटी से नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहे थे।

चेकिंग के दौरान धरा गया नशे का जाल

15 सितंबर को चौकी मंडी क्षेत्र अंतर्गत धौलाखेड़ा पास चेकिंग के दौरान स्कूटी (UK04AB 6899) को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस ने दो तस्करों के कब्जे से कुल 240 नशीले इंजेक्शन बरामद किए:

  • 120 Buprenorphine Hydrochloride Injection (2ml)
  • 120 Pheniramine Maleate Injection (10ml – Avil)

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 8/22/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान

  1. मोहम्मद अजहर, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 29, उत्तर उजाला, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल
  2. शाहजेब उर्फ शानू, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 29, उत्तर उजाला, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल

एसएसपी ने दिया सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि,

“उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए पुलिस कटिबद्ध है। नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

कार्रवाई में शामिल टीम

  • निरीक्षक हरपाल सिंह, प्रभारी SOG
  • उपनिरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा, प्रभारी चौकी मंडी
  • हेड कांस्टेबल संजीत राणा – ANTF/SOG
  • कांस्टेबल भूपेंद्र जेस्टा, संतोष बिष्ट, अरुण राठौर (SOG)
  • कांस्टेबल ललित मेहरा, अमर सिंह, राजेन्द्र जोशी (ANTF)