देहरादून में पुलिस का सख्त एक्शन

देहरादून में पुलिस का सख्त एक्शन

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर गिरी कानून की गाज़

प्रेमनगर क्षेत्र से ‘शराबियों की बारात’ लेकर थाने पहुँची पुलिस

देहरादून: एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दून पुलिस ने देर रात प्रेमनगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 35 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने प्रेमनगर बाज़ार, नन्दा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा, बिधोली और पौंधा इलाकों में देर रात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई लोग सार्वजनिक स्थलों और गाड़ियों में बैठकर शराब का सेवन करते पाए गए।

प्रेमनगर थाने की टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुँचाया। पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 8750 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 6 वाहनों को सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य शहर में सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले हुड़दंग, अशांति और नशाखोरी पर सख्ती से नियंत्रण करना है।

पुलिस की चेतावनी:
“शहर की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सार्वजनिक जगहों पर शराब पीना गैरकानूनी है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”