

रिपोर्ट – चेतन बतरा
स्थान – ऊधम सिंह नगर


पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे बीटेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



मृतक छात्र की पहचान नीरज (19 वर्ष), निवासी दरउ किच्छा के रूप में हुई है। नीरज ने हाल ही में विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था।




पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्र ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और परिजनों से माफी मांगी है।



छात्रावास में हुई इस घटना से अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नीरज के आत्महत्या करने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।


