उत्तराखंड में नवरात्रि के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के आसार, विधायक लगातार मुख्यमंत्री से कर रहे हैं मुलाकात

उत्तराखंड में नवरात्रि के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के आसार, विधायक लगातार मुख्यमंत्री से कर रहे हैं मुलाकात

देहरादून
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना अब तेज हो गई है। राज्य में लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक मिल रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नवरात्रि के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा हो सकती है।

इसी कड़ी में राजपुर विधायक खजान दास भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। हालांकि, मंत्री बनने की चर्चा पर उन्होंने साफ इंकार किया और कहा कि वे खुद को पार्टी का ईमानदार कार्यकर्ता मानते हैं।

खजान दास ने कहा, “पार्टी ने मुझे काफी कुछ दिया है। जहां तक मंत्रिमंडल की बात है, वह पूरी तरह से मुख्यमंत्री के विवेक पर निर्भर है। केंद्र और संगठन के निर्देशों के अनुसार ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।”

विधायकों की बढ़ती सक्रियता और मुख्यमंत्री से हो रही लगातार बैठकों से यह स्पष्ट हो रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार अब दूर नहीं है। पार्टी नेतृत्व भी इस प्रक्रिया को लेकर काफी सतर्क और सक्रिय है ताकि सभी संतुलन बनाए रखे जा सकें।