मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 138वीं जयंती पर अल्मोड़ा ने दी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा हुए शामिल

मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 138वीं जयंती पर अल्मोड़ा ने दी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा हुए शामिल

रिपोर्ट : हरीश भण्डारी
स्थान : अल्मोड़ा

महान समाज सुधारक और शिक्षाविद मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 138वीं जयंती पर आज अल्मोड़ा में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह कार्यक्रम मुंशी हरिप्रसाद टम्टा धर्मशाला पुर्ननिर्माण संघर्ष समिति द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विशेष रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर मंत्री टम्टा ने कहा कि “मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने समाज में समानता और शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है। वे केवल शिल्पकार समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज के लिए संघर्ष करने वाले सच्चे जननेता थे।”

उन्होंने आगे कहा कि आज जरूरत है उनके विचारों को आत्मसात करने की और समाज में व्याप्त भेदभाव को खत्म कर एक समतामूलक समाज की स्थापना की।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।