लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रों का एबीवीपी धरना जारी

लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रों का एबीवीपी धरना जारी

स्थान : लोहाघाट (चंपावत)
रिपोर्ट : लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट महाविद्यालय में एबीवीपी के बैनर तले धरना दे रहे छात्र नेताओं और छात्रों की समस्याओं को देखने आखिर प्रशासन धरना स्थल पर पहुंचा। तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी नेगी ने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्र नेताओं से उनकी छह सूत्रीय मांगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन से वार्ता की जाएगी।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएमएस डॉक्टर विराज राठी के निर्देश पर छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाइयाँ वितरित कीं।

एबीवीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी, छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक, कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी, मनीष बिष्ट और जिला संयोजक नीरज सगटा ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि वे छात्रों की सुध नहीं ले रहे हैं, इसलिए आंदोलन को और ज्यादा उग्र किया जाएगा।

आज यह धरना 11वें दिन भी जारी रहा।