ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी पर परिवहन विभाग की सख्ती, कई वाहन सीज

ओवरलोडिंग और टैक्स चोरी पर परिवहन विभाग की सख्ती, कई वाहन सीज

लोकेशन….. लक्सर
रिपोर्टर….रामगोपाल

परिवहन विभाग ने लक्सर-हरिद्वार और लक्सर-रुड़की हाईवे पर एक बार फिर चेकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत बिना टैक्स संचालित और ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान का नेतृत्व कर रहे एआरटीओ रविंद्र सेनी ने जानकारी दी कि यह अभियान यातायात व्यवस्था को सुधारने, टैक्स चोरी रोकने तथा ओवरलोडिंग से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

कई वाहन सीज, भारी भरकम चालान

चेकिंग के दौरान कई ओवरलोड वाहन जब्त (सीज) किए गए हैं। वहीं, कई वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। विभाग ने उन वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की है, जो बिना टैक्स, अधूरे दस्तावेजों या अनियमित परमिट के साथ सड़कों पर दौड़ रहे थे।

चेकिंग अभियान रहेगा जारी

एआरटीओ सेनी ने बताया कि विभाग का यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे समस्त करों का भुगतान समय से करें

और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और परिवहन व्यवस्था सुचारु बनी रहे।