सावन पर्व पर बदरीनाथ मंदिर में खीर प्रसाद का वितरण, रावल जी ने किया शुभारंभ

सावन पर्व पर बदरीनाथ मंदिर में खीर प्रसाद का वितरण, रावल जी ने किया शुभारंभ

लोकेशन,, बदरीनाथ धाम,
रिपोर्ट,संजय कुंवर


सावन के पावन पर्व पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और वृति दारों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आयोजन किया गया। श्री बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार पर खीर प्रसाद का वितरण किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल श्री अमरनाथ नंबूदरी जी ने किया।

इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन माह में खीर प्रसाद का विशेष महत्व है। यह प्रसाद ग्रहण करना पुण्यदायक माना जाता है,

विशेषकर संतान की कामना रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह अत्यंत फलदायी होता है।

श्रद्धा और उत्साह का माहौल

प्रसाद वितरण के दौरान श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारी और कर्मचारीगण भी मौजूद रहे और व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की और भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला। भक्तों ने इस आयोजन को एक पुण्य अवसर बताते हुए मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना की।