


सितारगंज,
तनवीर अंसारी: संवाददाता
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बैगुल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। शक्तिफार्म क्षेत्र में बहने वाली इस नदी पर बना लक्खा पुल अब पूरी तरह पानी में डूब गया है, और पानी पुल के ऊपर से बहना शुरू हो गया है।



जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे बसे कई गांवों में पानी घुस गया है, जिससे घरों में जलभराव की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों ने बताया कि कई घर पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं और क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।



प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने प्रशासन पर समय पर मौके पर न पहुंचने का आरोप लगाते हुए गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी या राहत टीम अब तक नहीं पहुंची है।



नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते नदी किनारे बसे गांवों में खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने की तैयारी में हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक चेतावनी या सहायता अब तक नहीं दी गई है।




ग्रामीणो की सूचना पर काफी समय बाद प्रशासन मौके पर पहुचा है।
नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी किनारे बसे गांव में बाढ़ का खतरा बड़ गया है पानी ज्यादा बढ़ने से एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गयी है।
नोट:
प्रशासन से संपर्क कर स्थिति का आकलन करने की कोशिश की जा रही है। यदि आप खतरे वाले क्षेत्र में हैं, तो कृपया स्वयं की सुरक्षा के लिए ऊंचे व सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।



