भारी बारिश के चलते विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम पर संकट, मुख्यमंत्री धामी का दौरा रद्द हो सकता है

भारी बारिश के चलते विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम पर संकट, मुख्यमंत्री धामी का दौरा रद्द हो सकता है

काशीपुर,
14 अगस्त को काशीपुर में प्रस्तावित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को लेकर बड़ा बदलाव संभव है। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन रद्द हो सकता है।

हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम में संशोधन की संभावना जताई जा रही है।

मौसम बना रोड़ा, लोगों की निगाहें आसमान पर

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर थीं और स्थानीय लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे थे। लेकिन अब बदलते मौसम ने आयोजकों और जनता की चिंता बढ़ा दी है

आयोजक मंडल का कहना है कि फिलहाल उनकी नज़र मौसम विभाग की रिपोर्ट और सीएम ऑफिस से आने वाले अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है। यदि बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहा, तो कार्यक्रम को स्थगित या सीमित रूप में आयोजित किया जा सकता है


नोट:

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जैसे ही कोई आधिकारिक घोषणा होती है, खबर को अपडेट किया जाएगा। तब तक सभी नागरिकों से अपील है कि मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर जाने से पहले पुष्टि अवश्य करें।