राहुल गांधी ने लगाया वोट चोरी का आरोप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने लगाया वोट चोरी का आरोप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने भी चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

स्थान – देहरादून

कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल ही में लगाए गए वोट चोरी के आरोप ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग डेटा सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चुनाव निष्पक्ष थे तो आयोग को जवाब देने में क्या दिक्कत है?

राहुल गांधी के इस बयान के बाद INDIA गठबंधन के अन्य दलों ने भी भाजपा और निर्वाचन आयोग के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि,

“अगर वोटों में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, तो चुनाव आयोग को डेटा सार्वजनिक करने में झिझक क्यों हो रही है? इससे साफ पता चलता है कि चुनाव आयोग भाजपा की मदद कर रहा है।

ज्योति रौतेला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं और यह लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा धोखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर देशभर में आंदोलन शुरू करेगी और जनता को सच्चाई से अवगत कराएगी।

कांग्रेस और INDIA गठबंधन का यह रुख आगामी समय में राजनीतिक हलचल और चुनावी रणनीतियों को काफी प्रभावित कर सकता है।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि निर्वाचन आयोग इन गंभीर आरोपों का क्या जवाब देता है