

रिपोर्टर : संजय जोशी
स्थान : रानीखेत


ताड़ीखेत विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर इस बार मुकाबला पूरी तरह से त्रिकोणीय बन गया है। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है।



ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित विमला रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, तथा बबली मेहरा पूरी मजबूती से चुनावी मैदान में डटी हुई हैं।


तीनों ही प्रत्याशी इन दिनों क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक रही हैं, और हर तरफ राजनीतिक जोड़-तोड़ का दौर तेज़ हो गया है।



वहीं, ज्येष्ठ प्रमुख पद के लिए महिपाल सिंह, प्रभात सिंह और सोनी भगत ने नामांकन किया है, जिससे इस पद पर भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए अर्जुन मेहरा और जीवन चंद्र ने नामांकन दाखिल किया है। इन दोनों के बीच सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है।

ताड़ीखेत में इस बार का ब्लॉक प्रमुख चुनाव महिला सशक्तिकरण, स्थानीय प्रभाव, और राजनीतिक गठजोड़ का बड़ा उदाहरण बनकर उभर रहा है।


क्षेत्र की जनता और राजनीतिक हलकों में यह चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अंतिम बाज़ी किसके हाथ लगती है।


