

स्थान : लक्सर


लक्सर के इस्माइलपुर चौराहे पर एक घर में हमले की नीयत से कुछ नकाबपोश बदमाश घुस आए। जैसे ही उन्होंने घर में लगा CCTV कैमरा देखा, उसे डंडे से तोड़ डाला। हालांकि उनकी यह करतूत कैमरे में कैद हो चुकी थी।



गनीमत यह रही कि हमले के समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई। लाठी-डंडों से लैस बदमाश घर में घुसकर हमला करना चाहते थे, लेकिन खाली घर पाकर वहां से भाग निकले।



घटना की जानकारी मिलने पर घर के सदस्यों ने लक्सर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन हमलावरों को हिरासत में ले लिया है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला ढाबे पर हुए विवाद के बाद बदले की भावना से प्रेरित था।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


यह घटना एक बार फिर क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।




