


स्थान : देहरादून


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में डिजिटल उत्तराखण्ड की नई सेवाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने डिजिटल उत्तराखण्ड एप का शुभारंभ किया, जिससे राज्यवासियों को डिजिटल सुविधाओं का लाभ सीधे मोबाइल पर मिलेगा।



इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने S3Waas प्लेटफॉर्म आधारित 66 नई वेबसाइटों का भी लोकार्पण किया, जो विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगी।



नगरीय क्षेत्रों में सफाई सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए, नगर निगम कूड़ा उठाने वाले वाहनों की GIS आधारित रियल-टाइम ट्रैकिंग वेब एप्लिकेशन भी लॉन्च की गई है, जिससे कूड़ा उठाने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन संभव होगा।




इसके अलावा, 1905 सीएम हेल्पलाइन में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) नवाचार को शामिल किया गया है, जिससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी और जनता को बेहतर सेवा मिल सकेगी।

राज्य में अतिक्रमण की रोकथाम हेतु भी एक वेब बेस्ड एप्लीकेशन का शुभारंभ किया गया, जो अतिक्रमण की मॉनिटरिंग और नियंत्रण में सहायता प्रदान करेगा।




मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये डिजिटल पहल उत्तराखण्ड को स्मार्ट और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।



