

स्थान : रुड़की


पिरान कलियर क्षेत्र में हज हाउस के सामने बने पार्किंग क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक युवक पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया।




हमला इतना तेज था कि पीड़ित युवक भागने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर लगातार प्रहार करते रहे।



घटना का वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


सूचना मिलते ही पुलिस और घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुके थे। घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।



