झबरेड़ा विधानसभा में विकास कार्यों का मेला: विधायक वीरेंद्र कुमार जाति ने दी बड़ी घोषणाएं

झबरेड़ा विधानसभा में विकास कार्यों का मेला: विधायक वीरेंद्र कुमार जाति ने दी बड़ी घोषणाएं

स्थान : रुड़की

झबरेड़ा विधानसभा के विधायक वीरेंद्र कुमार जाति ने मीडिया को जानकारी दी कि विधायक बनने के बाद से उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत झबरेड़ा में 9 करोड़ 75 लाख की लागत से चार मंजिला बड़ा अस्पताल बनकर तैयार होने जा रहा है।

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में कोई बड़ा अस्पताल नहीं होने के कारण लोगों को रुड़की या अन्य जगहों जाना पड़ता था, लेकिन इस नई स्वास्थ्य सुविधा के शुरू होने से स्थानीय जनता को बेहतर इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मात्र 8 माह में इस अस्पताल को चिकित्सा विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा, जिससे जल्द ही जनता को इसका लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि झबरेड़ा में रोडवेज बस स्टैंड की भी बड़ी जरूरत है, जो 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित किया गया था। अब मंडी समिति के क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड की व्यवस्था जल्द ही पूरी होने वाली है। इसके लिए धनराशि भी 2024 में सुनिश्चित कर दी गई है।

विधायक ने फायर स्टेशन की स्थापना पर भी जानकारी देते हुए कहा कि जिला अधिकारी हरिद्वार द्वारा ग्राम सढ़ोली मार्ग पर ढाई बीघा जमीन फायर स्टेशन के लिए आवंटित कर दी गई है और जल्द ही फायर स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा।

वीरेंद्र कुमार जाति ने कहा कि वह लगातार विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विकास कार्यों को गति देने में पीछे नहीं हटेंगे और जनता की सेवा में हर संभव योगदान देंगे।