

रिपोर्टर : संजय कुंव
स्थान : चमोली


मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्री बद्रीनाथ धाम और श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी है।



प्रशासन ने यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है।


इस रोक के तहत 14 अगस्त तक दोनों पवित्र धामों की यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा।



प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि वे इस दौरान यात्रा के प्रयास न करें और सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।


यह रोक भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाओं को देखते हुए लगाई गई है


ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार का खतरा न हो।



