भगवानपुर विधानसभा के पोहाना गांव में जलभराव से हालात बदतर, विधायक ने अधिकारियों को तीन दिन में समाधान का दिया अल्टीमेटम

भगवानपुर विधानसभा के पोहाना गांव में जलभराव से हालात बदतर, विधायक ने अधिकारियों को तीन दिन में समाधान का दिया अल्टीमेटम

स्थान : रूडकी
रिपोर्टर : अरशद हुसैन

उत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर लगातार जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक स्थिति गंभीर बनी हुई है और मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ऐसे में भगवानपुर विधानसभा के पोहाना गांव में नेशनल हाईवे के अंडरपास के नीचे जलभराव के कारण हालत बेहद खराब हो गए हैं

आज कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने नेशनल हाईवे अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। वहां गांव वालों से उनका वाद-विवाद भी हुआ।

मीडिया से बात करते हुए विधायक ने जलभराव की समस्या का पूरा जिम्मा नेशनल हाईवे अधिकारियों पर मढ़ दिया और तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी भी दी।

कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक राकेश ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नेशनल हाईवे अधिकारियों को नींद से जगाने का काम अब किया जाएगा, नहीं तो पानी में बैठाकर धरना दिया जाएगा

स्थानीय ग्रामीण भी अधिकारियों और नेताओं के कामकाज से खासे नाराज नजर आए और उन्होंने नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। लोगों का कहना है कि समय रहते यदि अधिकारी और नेता अपनी जिम्मेदारी निभाते तो ऐसी समस्या नहीं होती।

अब सवाल यह है कि आखिर क्यों बार-बार समस्याओं के उत्पन्न होने पर भी प्रशासन और नेता समय रहते ठोस कदम नहीं उठाते, जिससे जनता को ऐसी आपदा का सामना करना पड़ता है।