रुड़की: दिनदहाड़े बाइक सवारों की फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रुड़की: दिनदहाड़े बाइक सवारों की फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

स्थान : रुड़की

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर चौक पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आपसी रंजिश के चलते बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग कर दी।

गोलीकांड की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब जांच का आधार बना है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देसी तमंचा बरामद किया गया है, जिससे गोली चलाई गई थी।

हालांकि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस इस हमले के पीछे की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह सिर्फ आपसी रंजिश का मामला है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश भी छिपी है।

फायरिंग की यह घटना दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई, जिससे आम लोगों में भय और गुस्सा दोनों का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने सख्त सुरक्षा इंतजाम और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।