जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो और उपाध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दो और उपाध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन

स्थान : पौड़ी
रिपोर्ट : जय ममगाई

सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपना दावा पेश किया है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रचना बुटोला और कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका इष्टवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और चुनावी मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र राणा, चंद्रभानु, नीलम कुमार और आरती नेगी ने अपनी दावेदारी पेश की है। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के आरओ एवं मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के. यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 3:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू की जाएगी

जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।

अब सभी की नजरें आगामी चुनावी प्रक्रिया और मुकाबले की स्थिति पर टिकी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच अध्यक्ष पद को लेकर सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है, वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए बहुकोणीय संघर्ष की उम्मीद है।