

लोकेशन – रुड़की
रिपोर्टर – अश्वनी उपाध्याय


देहरादून, 11 अगस्त। सैनी आश्रम कमेटी को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व गृह मंत्री और सैनी आश्रम के संरक्षक राम सिंह सैनी ने आज मीडिया के सामने आकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए।



उन्होंने समाज को एकजुट करने का संकल्प लेते हुए कहा कि आश्रम को लेकर की जा रही बयानबाज़ी दुर्भाग्यपूर्ण है।


राम सिंह सैनी ने कहा कि अब उनका फोकस युवाओं को आगे बढ़ाने और उनके भविष्य के निर्माण पर होगा।



वर्ष 2009 से लगातार संरक्षक रहे सैनी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अध्यक्ष अनिल सैनी को इस्तीफा सौंप दिया।

उन्होंने याद दिलाया कि सैनी आश्रम में कार्य की शुरुआत उन्होंने दो लाख रुपये के योगदान से की थी और तब से समाज का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता रहा है।

अपने पद को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर उन्होंने कहा कि वह समाज में किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहते, इसलिए पद छोड़ना ही उचित समझा।



