नवरात्रों में मां नंदा देवी सिद्ध पीठ में उमड़ रहे श्रद्धालु

नवरात्रों में मां नंदा देवी सिद्ध पीठ में उमड़ रहे श्रद्धालु

स्थान : चमोली
रिपोर्टर
: विनोद पांडे

आपको बता दें कि नवरात्रि के पावन पर्व पर मां नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ देवराला में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर में लक्ष्मी नारायण कीर्तन मंडली की ओर से भव्य कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

नवरात्रों के दौरान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालु मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। कीर्तन के दौरान भक्तिमय भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो रहा है।

मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ और नवरात्रि की विशेष पूजा-अर्चना को लेकर हमारे संवाददाता विनोद पांडे ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं और धार्मिक आयोजनों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी से भी बातचीत की और जाना कि नवरात्रों में मां की पूजा का क्या महत्व है तथा भक्तों के लिए मंदिर में किस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं।

देखिए, मां नंदा देवी राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ देवराला से हमारे संवाददाता विनोद पांडे की यह खास रिपोर्ट।