एसएसपी अजय गणपति ने किए 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले

एसएसपी अजय गणपति ने किए 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले

स्थान : रुद्रपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई तैनाती दी है। इस फेरबदल में रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सहित जिले की कई पुलिस चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं।

तबादला सूची के अनुसार, निरीक्षक संजय पाठक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर कोतवाली रुद्रपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक दीपक तिवारी को सरकड़ा चौकी, सितारगंज से प्रभारी चौकी लालपुर, किच्छा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उपनिरीक्षक प्रदीप कोहली को बाजार चौकी, रुद्रपुर से प्रभारी चौकी सिद्धकुल, सितारगंज भेजा गया है। वहीं, सिद्धकुल चौकी, सितारगंज में तैनात उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही को एसओजी, रुद्रपुर में नई तैनाती दी गई है।

उपनिरीक्षक भूपाल राम पांडे को कोतवाली जसपुर से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक नवीन जोशी को कोतवाली कुण्डा से प्रभारी चौकी मंडी की जिम्मेदारी दी गई है।

रुद्रपुर कोतवाली में द्वितीय उपनिरीक्षक के रूप में तैनात महेश कापड़ाल को प्रभारी चौकी रम्पुरा बनाया गया है। वहीं, बरहैनी चौकी, बाजपुर में तैनात उपनिरीक्षक संदीप शर्मा को प्रभारी चौकी बाजार, रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक मनोज देव को पुलिस लाइन, रुद्रपुर से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी बरहैनी, बाजपुर बनाया गया है। वहीं, लालपुर चौकी, किच्छा में तैनात उपनिरीक्षक बसंत प्रसाद को कोतवाली जसपुर भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक दीपक कौशिक को रम्पुरा चौकी से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी सरकड़ा, सितारगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

एसएसपी अजय गणपति के इस फेरबदल के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। तबादला सूची में कुल 11 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।