

रिपोर्ट – भगवान मेहरा
स्थान – कालाढूंगी


देहरादून, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोगपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ किया।



इस मौके पर उन्होंने नैनीताल के पांडे गांव में संस्कृत ग्राम का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।



मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य में प्रत्येक आदर्श संस्कृत ग्राम में संस्कृत भवन का निर्माण कराएगी और प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों की स्थापना करेगी।



उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्कृत ग्रामों के लोगों से संवाद किया और उत्तरकाशी में हाल ही में आई आपदा पर शोक व्यक्त किया।


कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शांति मेहरा एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


विधायक आर्या ने पांडे गांव को चयनित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इसे जिले के लिए गर्व की बात बताया।




