चमोली में भारी बारिश की संभावना, ट्रैकिंग मार्गों पर 10 से 15 अगस्त तक रोक

चमोली में भारी बारिश की संभावना, ट्रैकिंग मार्गों पर 10 से 15 अगस्त तक रोक

रिपोर्टर : संजय कुंवर
स्थान : चमोली

चमोली, 11 अगस्त। निदेशक मौसम विज्ञान विभाग, भारत सरकार और राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार चमोली जनपद में 10 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

इस दौरान भू-स्खलन, बोल्डर गिरने और सड़कों के बंद होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी ट्रैकिंग मार्गों पर अस्थायी रूप से आवाजाही बंद करने का निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ट्रैकरों, पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से सावधानी बरतने और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है।

उन्होंने संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन कराने और इसका प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

यह कदम जनपद में होने वाले संभावित हादसों को रोकने और जनहित की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।