

स्थान : नैनीताल


नैनीताल, 11 अगस्त। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।


क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूंगी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में टीम ने हुड़कियाचौड़ गांव जाने वाले कच्चे मार्ग के पास चेकिंग के दौरान संजय कुमार आर्या को 240 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।



आरोपी ग्राम पसिया, ब्लॉक ओखलकांडा, थाना खन्स्यू का निवासी है।


अभियुक्त के खिलाफ थाना कालाढूंगी में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण गिरी, कांस्टेबल गगन भण्डारी, कांस्टेबल अखिलेश तिवारी और कांस्टेबल किशन नाथ शामिल थे।

पुलिस विभाग ने इस कार्रवाई को मिशन की सफलता बताया है और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रखने का भरोसा दिया है।



