

देहरादून

देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक बार फिर हाथी की आमद से हड़कंप मच गया।



हाथी ने टोल पर लगे बैरियर को सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।



कई बार दोहराई जा चुकी है यह स्थिति
गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लच्छीवाला टोल प्लाजा और आसपास के क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही देखी जा चुकी है।



कुछ दिन पूर्व एक हाथी ने कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पलट दिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

हाथी कॉरिडोर में स्थित है टोल प्लाजा
लच्छीवाला टोल प्लाजा हाथी कॉरिडोर के अंतर्गत आता है, जिस कारण हाथियों की हाईवे पर उपस्थिति आम बात हो गई है।

स्थानीय लोग और वाहन चालकों में इन घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।




