

संजय कुंवर

चमोली

लगातार बारिश के चलते चमोली जिले के भनैरपानी, पीपलकोटी समेत कई स्थानों पर फंसे यात्रियों को राहत पहुंचाने का कार्य तेजी से जारी है।



उप जिलाधिकारी चमोली आर.के. पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व उप निरीक्षक, कौड़िया एवं डीडीआरएफ (DDRF) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को फूड पैकेट, पानी, बिस्किट, नमकीन और जूस वितरित किए।



उप जिलाधिकारी ने यात्रियों से अपील की कि वे सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आवश्यक राहत और सहायता समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू रूप से बहाल करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल (NHIDCL) के प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वे यथाशीघ्र सड़क मरम्मत कार्य पूरा करें।

लैंडस्लाइड के दोनों ओर से मलबा हटाने के लिए पोकलेन मशीन (POCLAIN MACHINE) तैनात की गई है और लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि यातायात सामान्य किया जा सके।


प्रशासन की तत्परता से फंसे यात्रियों को काफी राहत मिली है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।



