ताड़ीखेत में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जीत का जश्न और हार की समीक्षा शुरू

ताड़ीखेत में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित, जीत का जश्न और हार की समीक्षा शुरू

संजय जोशी

रानीखेत

विकासखंड ताड़ीखेत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नतीजों के बाद जहां विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई, वहीं कई स्थानों पर हार की समीक्षा का दौर भी शुरू हो गया है। अब सभी की निगाहें जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर संभावित जोड़-तोड़ पर टिक गई हैं।

जिला पंचायत सदस्य पद पर विजयी प्रत्याशी:

  • सौला द्वितीय से शांति उप्रेती
  • मोवड़ी से बीना बिष्ट
  • पिलखोली से प्रदीप कनवाल
  • गडस्यारी से निशा कनवाल
  • ऐरोड से हिमांशु कुमार

क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए:

  • मकडौ – रचना रावत
  • ईड़ा – विमला रावत
  • मंगचौड़ा – बबली मेहरा
  • दुगौड़ा – देवेंद्र बिष्ट
  • ऐरोड – शोभा मेहरा
  • ऐरोली – भुवन चंद्र
  • वलना – कमल सिंह
  • झलोड़ी – वीरेंद्र प्रसाद
  • गंगोड़ा – प्रेमा देवी
  • डींगा – रमा नेगी
  • मल्लाविश्वा – हरीश राम
  • मोवड़ी – कविता देवी
  • पपनैकोठार – पुष्पा गिरि
  • सर्ना – भावना
  • सजगोडी – उमेश सिंह
  • पापड़ा – प्रभात सिंह
  • ज्यूड़ा – निर्मला देवी
  • नौगांव – शीला खाती
  • कड़ाकोट – नवीन सिंह
  • दुभणा – शशि रावत
  • बैना द्वितीय – राधे राम
  • गुमटा – पुष्पा देवी
  • सौला 2 – विमला
  • कपीना – लक्ष्मी देवी
  • तोड़ा – सोनी भगत
  • सिमोली – जीवन सिंह
  • मुसोली – हेमा नेगी
  • चापड़ – प्रदीप राणा
  • टूनाकोट – हीरा सिंह
  • सरोली – नीरज सिंह
  • पिलखोली – माया फर्याल
  • जैनोली – खुशाल सिंह
  • उपराड़ी – बीना देवी
  • खुशालकोट – सोनी नेगी
  • मलौना – महिपाल सिंह
  • गडस्यारी – लीला देवी
  • मटीला – राम सिंह
  • अल्मियां कांडे – अर्जुन मेहरा
  • कालनू – महेंद्र फर्त्याल
  • चौना – मुकेश कुमार

आगे की तैयारी:

चुनाव परिणाम घोषित होते ही अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों को लेकर चुनावी रणनीतियाँ बननी शुरू हो गई हैं। सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशी अपनी-अपनी गणनाओं में जुटे हैं। ताड़ीखेत क्षेत्र की जनता अब आशा कर रही है कि विजयी जनप्रतिनिधि विकास के वादों को जमीन पर उतारेंगे।