
ब्यूरो रिपोर्ट

होली का त्योहार रंगों और उमंग का पर्व है, लेकिन इसके साथ ही हल्की भूख और स्नैक्स की चाह भी बढ़ जाती है।

गुजिया और मठरी तो हर घर में बनती हैं, लेकिन कई बार रंगों में खेलते-खेलते लोग कुछ नया और झटपट बनने वाला खाने का मन करते हैं।

अगर आपके घर पर भी मेहमानों की भीड़ लगी है या आप रंगों के बीच कुछ चटपटा खाने का आनंद लेना चाहते हैं, तो घंटों किचन में खड़े होने की जरूरत नहीं।

इस होली, गुजिया और मठरी से ब्रेक लें और ट्राई करें ये 8 मजेदार और झटपट बनने वाले स्नैक्स।

1. चटपटा पोहा चिवड़ा:
होली के लिए यह हल्का और बेहतरीन स्नैक है। पोहे को भूनकर मूंगफली, कढ़ी पत्ता, राई और चाट मसाला मिलाएं। इसे पहले से बनाकर डिब्बे में रखा जा सकता है।
2. रोस्टेड मसाला मखाना:
अगर हेल्थ को लेकर थोड़ी सतर्कता है, तो मखाना सबसे बढ़िया विकल्प है। थोड़ा घी लें, मखानों को क्रिस्पी होने तक भूनें और ऊपर से काला नमक, काली मिर्च और चाट मसाला छिड़कें। यह 5 मिनट में तैयार हो जाएगा।

3. इंस्टेंट ब्रेड दही वड़ा:
दही वड़े का स्वाद सबको भाता है, लेकिन दाल भिगोने का समय नहीं है? कोई बात नहीं। ब्रेड को गोल आकार में काटें, इसमें किशमिश भरें और फेंटा हुआ दही, मीठी चटनी, हरी चटनी और भुना जीरा डालें।
4. मसाला पापड़ कोन:
बनाने में आसान और दिखने में आकर्षक। पापड़ को बीच से आधा करें, तवे पर सेकें और कोन का शेप दें। इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, धनिया, नींबू और सेव भरें।
5. क्रिस्पी कॉर्न चाट:
स्वीट कॉर्न को हल्का उबालें, थोड़े-सा कॉर्नफ्लोर मिलाकर कुरकुरा होने तक फ्राई या एयर फ्राई करें। बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया और नींबू का रस मिलाएं। यह तीखा और चटपटा स्नैक आपकी होली को और मजेदार बनाएगा।

6. भेलपूरी:
भूख बहुत तेज़ हो तो भेलपूरी से अच्छा विकल्प कोई नहीं। मुरमुरे, कटा प्याज, टमाटर, उबला आलू, हरी मिर्च, चाट मसाला और इमली की चटनी मिलाएं। दो मिनट में तैयार।

7. मिनी पनीर पकौड़ा:
अचानक मेहमान आ जाएं तो पनीर पकोड़े से बेहतर कुछ नहीं। बेसन का घोल तैयार करें, पनीर के टुकड़े उसमें डुबोकर तलें और हरी चटनी के साथ परोसें।

8. रोस्टेड मसाला काजू:
महंगे नमकीन छोड़कर घर पर मसाला काजू बनाएं। थोड़ा घी या मक्खन में काजू हल्का भूरा होने तक भूनें, ऊपर से लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और नमक डालें। ड्रिंक्स या ठंडाई के साथ परोसें।


इन स्नैक्स की खासियत यह है कि ये झटपट बनने वाले, स्वाद में लाजवाब और सभी उम्र के लोगों को पसंद आने वाले हैं।
होली के दिन इनका आनंद लेने से पारंपरिक गुजिया-मठरी के साथ फ्लेवर और मज़ा दोगुना हो जाता है।
इन आसान और चटपटे स्नैक्स के साथ आपका होली पर्व और भी रंगीन और स्वादिष्ट बन जाएगा।

