पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न, देहरादून मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर

पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत पर जश्न, देहरादून मुख्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर

देहरादून

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के खेमें में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

राजधानी देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विधायकों का जमावड़ा देखा गया।

जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।


मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच “जीत तय है, बीजेपी है!”

जैसे नारों से माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा नजर आया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और केंद्र-राज्य सरकार की नीतियों का परिणाम है।


पार्टी अब आने वाले चुनावों के लिए और मजबूती से तैयारी करेगी।