गोलापार  से जिला पंचायत सदस्य बनीं लीला बिष्ट, लोगों ने किया भव्य स्वागत

गोलापार से जिला पंचायत सदस्य बनीं लीला बिष्ट, लोगों ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

फील्ड हल्द्वानी

ग्राम सभा गोलापार से लीला बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज कर क्षेत्र की जनता का दिल जीत लिया है।

जीत के बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं और स्वागत किया।

लीला बिष्ट ने इस मौके पर कहा:

“यह जीत मेरे और मेरे परिवार के पुराने कार्यों का परिणाम है। मेरे पति पूर्व में इसी पद पर रह चुके हैं और उन्होंने क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए, जिसका सम्मान आज मुझे जनता ने देकर किया है।”

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें चुना है, वह हर वादा निभाएंगी और ग्रामीण क्षेत्र की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगी।

विकास को मिलेगी रफ्तार

लीला बिष्ट ने आगे कहा कि क्षेत्र के सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और हर जरूरतमंद की आवाज सुनी जाएगी।

समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब

उनकी जीत के बाद गोला क्षेत्र में जश्न का माहौल है। लोगों ने जीत को “जनता के विश्वास की जीत” बताया है और आशा जताई है कि अब क्षेत्र का और तेज़ी से विकास होगा।