लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, अमन-चैन की मांगी दुआएं

लोहाघाट में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, अमन-चैन की मांगी दुआएं

स्थान : लोहाघाट ( चंपावत)
रिपोर्ट : लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह मस्जिदों में नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद सभी एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाइयाँ देते नजर आए।

सुबह मदीना मस्जिद कोलीढेक में इमाम शाकिर राजा, हुसैनी मस्जिद खूनामलक में इमाम गुलाम रसूल और ईदगाह चानमारी में इमाम जियाउल मुस्तफा ने नमाज अदा करवाई। बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज में भाग लेकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने जानकारी दी कि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। क्षेत्र में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा ताकि कोई असामाजिक गतिविधि न हो।

बकरीद के मौके पर मोहम्मद जावेद, मोहम्मद तसलीम, अब्दुल कलीम, अब्दुल गौहर, मोहम्मद हसीन, अब्दुल कौसर, सैफी खान, हिकमत खान, रुशील खान, मुस्तकीम, अब्दुल, नाजिश, नजर, ताहिर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


टिप्पणी:
त्योहारों का यह सौहार्दपूर्ण आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूती देता है। प्रशासन की सजगता और जनता की सहयोग भावना के चलते पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया।