


रानीखेत

संजय जोशी

नैनीताल लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को रानीखेत दौरे के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।



भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीखेत पहुंचने पर फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।



सांसद भट्ट ने राम मंदिर में पहुंचकर श्री मौनी महाराज का आशीर्वाद लिया और राम कथा का श्रवण किया। इसके पश्चात वे सौनी बिनसर मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवत कथा सुनी और श्री गोवर्धन गिरी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।


चमड़खान और ताड़ीखेत स्थित गोलज्यू मंदिर में भी उन्होंने दर्शन किए। इस धार्मिक यात्रा के दौरान उनकी पत्नी पुष्पा भट्ट भी उनके साथ मौजूद रहीं।


कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।


मौके पर पूर्व महामंत्री प्रेम शर्मा, चंदन भगत, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, विमला रावत, हंसा दत्त बवाड़ी, भाजपा नेता धन सिंह रावत सहित अनेक कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे।


