

स्थान:चंपावत
रिपोर्ट : लक्ष्मण बिष्ट

जिले के जय गांव जैतोली स्थित भूमिया मंदिर परिसर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक विशालकाय पेड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त मंदिर परिसर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिजली गिरने से मंदिर परिसर में बैठे एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आकाशीय बिजली से निकली चिंगारियों और तेज गरज से ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।



स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। उसी दौरान भूमिया मंदिर परिसर में स्थित पेड़ पर बिजली गिरी, जिससे पेड़ का अधिकांश हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।



गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।




