दमुवाढूंगा के वार्ड 35, 36, 37 के नियमितीकरण को लेकर सांसद अजय भट्ट से प्रतिनिधिमंडल की भेंट

दमुवाढूंगा के वार्ड 35, 36, 37 के नियमितीकरण को लेकर सांसद अजय भट्ट से प्रतिनिधिमंडल की भेंट

नैनीताल

आज दमुवाढूंगा क्षेत्र के वार्ड 35, 36 और 37 के नियमितीकरण और मालिकाना हक से संबंधित शासन में लंबित फाइल पर अग्रिम कार्यवाही के लिए पूर्व प्रधान महेश जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की।

इस दौरान क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, पानी, बिजली, एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से दिलाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सांसद महोदय ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र प्रेषित कर शीघ्र समाधान एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान विजय कुमार (पप्पू जी), हृदयेश कुमार, मुन्नी बिष्ट, हरीश गौरा, पन राम और रोषपाल मौर्य सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी ने एक स्वर में क्षेत्र के नियमितीकरण की मांग को उचित ठहराते हुए कहा कि इससे न केवल नागरिकों को अधिकार मिलेगा, बल्कि विकास कार्यों की राह भी आसान होगी।