हल्द्वानी में जोरों पर आईपीएल सट्टा, पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

हल्द्वानी में जोरों पर आईपीएल सट्टा, पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

हल्द्वानी

जहां पूरे देश में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच चरम पर है, वहीं हल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी का कारोबार भी तेज़ी से पैर पसार रहा है। जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन लाखों रुपये के दांव लग रहे हैं और कई घर इस अवैध धंधे की चपेट में आकर बर्बाद हो रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों की मानें तो कई स्थानों पर सट्टा संचालित हो रहा है और आम नागरिकों को इस बात की जानकारी भी है कि किन इलाकों में और किन लोगों के माध्यम से यह खेल चल रहा है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, कुछ दिन पूर्व दिल्ली में एक सट्टा गिरोह को पकड़ा गया था, लेकिन हल्द्वानी में अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि पिछले साल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कई सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया था, इस बार सुरक्षा एजेंसियां अब तक शांत नजर आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का खुफिया तंत्र इतना कमजोर नहीं है कि उन्हें जानकारी न हो। सवाल यह है कि जब आम नागरिकों को इन गतिविधियों की जानकारी है तो क्या वाकई पुलिस अनजान है, या फिर कोई और कारण है उनकी चुप्पी का?

अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध कारोबार के खिलाफ कब और कैसी कार्रवाई करता है, ताकि युवा वर्ग को इस सट्टेबाजी के जाल से बचाया जा सके और समाज में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण लगाया जा सके