नवनियुक्त काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने विशाल जनसमूह के साथ किया रोड शो

नवनियुक्त काशीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने विशाल जनसमूह के साथ किया रोड शो

स्थान – जसपुर
रिपोर्टर – प्रदीप श्रीवास्तव
उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में नवनीत जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद काशीपुर जिला अध्यक्ष के रूप में मनोज पाल को मिली जिम्मेदारी के बाद भाजपा कार्यकर्ता में भारी उत्साह नजर आया जिसके चलते लगातार मनोज पाल द्वारा अपने जनपद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं से लगातार बैठकों का दौर जारी है

जिसके चलते आज काशीपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान पूर्व चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर एमपी सिंह चौहान पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर एसटीएससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार आकांक्षा ठाकुर सीमा चौहान अशोक खन्ना पूर्व विधायक भाजपा नेता डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल भाजपा नगर अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान साथ वर्जवाहन में सवार होकर विशाल जनसमूह के साथ उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा पर बसे जसपुर के धरमपुर बॉर्डर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुलरगोजी, पूरनपुर ,नादेही गांव नादेही चीनी मिल ,राजपुर अपने गृह क्षेत्र महुआडाबरा पहुंचे जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जनता ने भी जगह जगह बड़े गर्म जोशी के साथ फूल मालाये पहनाकर पुष्पों की बोछार कर जमकर स्वागत किया ।

साथ ही इसी क्रम में रोड शो का काफिला नगर के शिवाजी मार्ग पृथ्वीराज चौहान चौक ठाकुरद्वारा बसस्टेंड गांघी पार्क में बाजार अब्दुलबारी चौक कोतवाली मार्ग से सुभाष चौक होते हुए जीजीआईसी के सामने बन्द पड़े रोडवेज प्रतीक्षालय पर भाजपा चैयरमेन प्रत्याशी अशोक खन्ना ने सूक्ष्मजलपान की व्यवस्था के साथ भाजपाइयों ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मनोजपाल का फुलमलाये पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया बाद में काफिला काशीपुर को रवाना हो गया भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी विश्वास के साथ हम पर विश्वास करके दिए हैं उसे पर खडा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा पार्टी के आदेशों का पालन करते हुए कार्यकर्ताओ की एक जूटता के बल पर त्रिस्तरीय नगर पंचायत चुनाव हो या आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम लहराएंगे।